क्राइम

Muzaffarpur Crime: बहन का था जीजा से अवैध संबंध, भाई ने जताया ऐतराज; महिला ने की सगे भाई की हत्या

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर से हत्या की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बहन ने जीजा के साथ मिलकर अपने सगे भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। इस दौरान उसके संबंध अपने जीजा के साथ बन गए। जब महिला के भाई को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

Image

बहन ने की अपने सगे भाई की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में महिला का जीजा से अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला ने आपने भाई की हत्या कर शव को जला दिया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक की पत्नी हत्याकांड को लेकर कांटी थाना में एफआईआर दर्ज करवाने पहुंची। पुलिस ने हत्याकांड के जांच के दौरान शक के आधार पर मृतक के बहन सख्ती से पूछताछ किया तो महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

भाई रितेश कुमार ने किया था प्रेम प्रसंग का विरोध

डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 25 जुलाई को कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा खरगी गांव में एक युवक की हत्या कर उसके शव को जलाने का मामला सामने आया था। मृतक युवक की पत्नी खुशबू कुमारी ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। छानबीन के दौरान हत्या के कई सुराग मिले। जांच के दौरान मृतक युवक की बहन कोमल कुमारी शक के दायरे में आ गई। सख्ती से पूछताछ करने पर कोमल ने स्वीकार किया कि उसके जीजा से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण वह अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। उसके सगे भाई रितेश कुमार ने इस प्रेम प्रसंग का विरोध किया था, जो कोमल को नागवार गुजरा। अपने भाई को रास्ते से हटाने के लिए कोमल ने अपने प्रेमी जीजा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद उन्होंने रितेश के शव को जबरन जला दिया। फिलहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article