क्राइम

बिहार पुलिस को फिर होना पड़ा शर्मसार, इंसान का शव समझ ले आए सुअर की बॉडी; डॉक्टरों ने लगाई लताड़

Begusarai Pig Viral News: बिहार के बेगुसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को मंगलवार को उस समय आश्चर्य हुआ जब उन्हें स्थानीय पुलिस द्वारा भेजा गया एक सुअर का शव मिला।

Image

बिहार पुलिस की ऐसी लापरवाही कि बन गए मजाक का पात्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Police: बिहार के बेगुसराय से मर्डर का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बिहार के बेगुसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को मंगलवार को उस समय आश्चर्य हुआ जब उन्हें स्थानीय पुलिस द्वारा भेजा गया एक सुअर का शव मिला। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कपसिया चौक के पास प्लास्टिक बैग में भरा एक शव मिला है। पुलिस ने मानव शव होने की आशंका पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, एक सुअर के शव की अप्रत्याशित खोज ने पुलिस को शर्मिंदा कर दिया।

जानें क्या है पूरा मामला

बेगुसराय में पुलिस को शहर के बाहर एनएच-31 के पास एक शव बरामद होने की खबर मिली। ये भी पता चला कि शन एक बोरे में बंद है। लोगों ने बताया कि शव कुछ दिन पुराना हो सकता है क्योंकि उसके पास से जबरदस्त बदबू आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को बोरे समेत सरकारी गाड़ी में डाला और जिला अस्पताल ले गए। मगर शव किसकी है ये जानने के लिये न तो पुलिस ने बोरा खोलकर उसका चेहरा देखा, न सामान तलाशा और न ही सुराग की तलाश में उसके कपड़े जांचे, बल्कि सीधा लाश को पोस्टमॉर्टम के लिये मॉर्चुरी भेज दिया।

बता दें, अस्पताल के डॉक्टर और पुलिस दोनों शव के पोस्टमॉर्टम के लिए जब मॉर्चुरी पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सहायक ने जब बोरा खोला तो उसमें इंसान की नहीं बल्कि एक सुअर की बॉडी थी। जिसपर पुलिसवालों ने कहा कि अबे ये तो सुअर है...। जिसके बाद मॉर्चुरी में मौजूद पुलिसवालों और डॉक्टरों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई, क्योंकि सचमुच बोरे में बंद लाश किसी इंसान की नहीं बल्कि एक सुअर की थी।

पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर सुअर की लाश देख कर पुलिसवालों पर बुरी तरह भड़क गये। इस लापरवाही पर अपनी सफाई में कहने के लिये खुद पुलिसवालों के पास कुछ नहीं था। जिसके बाद मीडिया के सवालों पर नगर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने शर्माते हुए बताया कि यह गलती किस वजह से हुई इसकी जांच की जा रही है। पुलिस क्यों गुमराह हुई ये सवाल तो है ही, मगर सुअर का मर्डर किसने किया लोग अब ये सवाल भी पुलिस से ही पूछ रहे हैं। जाहिर है सुअर के पोस्टमॉर्टम की खबर फैलने के बाद इलाके के लोग और दूसरे थानों में तैनात पुलिसवाले भी बेगुसराय के नगर थाने की पुलिस का माखौल उड़ा रहे हैं। हर कोई चर्चा कर रहा है कि आखिर बिना समझे बोरे में बंद सुअर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की क्या जरूरत आन पडी थी?

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article