क्राइम

पांचवीं बीवी का खौफनाक 'खेल', नींद की गोली दे काट दिया गला, लाश को ठिकाने लगा प्राइवेट पार्ट भी दिया उड़ा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 3, 2023, 07:30 PM IST

Singrauli Murder Case: मध्यप्रदेश पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला कंचन मृतक वीरेंद्र गुर्जर की पांचवीं पत्नी थी। पत्नी का दावा है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पहली चार पत्नियां घर छोड़ चुकी थीं। जिसके बाद उसने कंचन से शादी की थी, लेकिन उसके साथ भी वो गलत काम करता था। इसलिए मार डाला।

Image

सिंगरौली में पांचवीं पत्नी ने पति की हत्या कर लाश को लगाया ठिकाने (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

Singrauli Murder Case: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हत्या का एक बहुत ही अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक के बाद एक पांच शादियां की थीं। जिसमें से चार उसे छोड़कर जा चुकी थी, लेकिन पांचवीं ने ऐसा खौफनाक खेल खेला कि उसकी मौत के बाद भी उसके लाश के टुकड़े होते रहे।

खौफनाक साजिश

एमपी पुलिस के अनुसार महिला ने दावा किया है कि मृतक अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। उसे शराब के नशे में मारता-पिटता था। यही कारण था कि पांच में से चार पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थी, लेकिन पांचवीं ने उसके चंगुल से निकलने के लिए खौफनाक साजिश रची।

कैसे मारा

पांचवीं पत्नी ने सबसे पहले पति के खाने में 20 नींद की गोलियां मिली दीं। जिसे खाने के बाद पति गहरी नींद में सो गया। इसके बाद महिला ने उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने असल खेल खेला।

अवैध संबंध का खेल

पांचवीं पत्नी ने अवैध संबंध के खेल में पति को फंसाने का खेल खेल दिया। पति को मारने के बाद उसकी लाश को महिला साइकिल पर लादकर एक सुनसान जगह पर ले गई। वहां उसने उसका गला काटा और फिर गुप्तांग को भी कुल्हाड़ी से उड़ा दिया। इसके बाद चुपचाप घर आ गई। महिला ने ऐसा इसलिए किया ताकि जब पुलिस को लाश मिले तो उसे अवैध संबंध के शक में हत्या का मामला लगे।

साजिश हो गई फेल

इसके बाद महिला आराम से रहने लगी। उधर पुलिस को लाश मिली तो महिला ने ऐसे जताया जैसे उसे कुछ पता नहीं है, लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर शक हो गया और उसने सख्ती से जब पूछताछ की सारी सच्चाई महिला ने पुलिस के सामने उगल दी। जिसके बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article