क्राइम

Delhi Murder: सीलमपुर में नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी उम्र मात्र 13 साल; CCTV फुटेज आया सामने

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। जे ब्लॉक पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर 15 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Image

वारदात के बाद पुलिस के पास पहुंचा आरोपी

Photo : Times Now Digital

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जे ब्लॉक पुलिस बूथ से कुछ ही कदमों की दूरी पर 15 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, मृतक करण बाइक रिपेयरिंग का काम सीखता था। बुधवार रात करीब 8:27 बजे वह दूध लेने के लिए जा रहा था। किसी विवाद के कारण इसी दौरान आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। करण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चाकू मारकर पुलिस के पास पहुंचा आरोपी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है जिसकी उम्र करीब 13 साल है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास गया और वारदात में इस्तेमाल चाकू सौंप दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। हत्या के बाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें आरोपी नाबालिग दिखाई दे रहा है।

जांच और सुरक्षा व्यवस्था

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मामले में संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए सीलमपुर क्षेत्र में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। हत्या के पीछे की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। जांच अधिकारी सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article