क्राइम

50 साल के शख्स ने 13 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर दरिंदगी आई सामने

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 4, 2022, 12:09 AM IST

इस मामले में 50 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी करवाया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। वहीं 13 साल की मासूम के गर्भवती होने के कारण उसके परिवार वाले काफी परेशान हैं।

Image

बहादुरगढ़ में बच्ची के साथ रेप

Photo : BCCL

हरियाणा (Haryana) के बहादुरगढ़ में हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप भी गुस्से से भर जाएंगे। यहां एक 50 साल के शख्स ने 13 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया है। मासूम इस मामले पर कई दिनों तक चुप रही, लेकिन बाद में जब तबीयत बिगड़ी तो उसके साथ हुई दरिंदगी सबके सामने आ गई।

मां के साथ करती थी काम

पीड़ित बच्ची आरोपी के यहां मां के साथ आती-जाती थी। उसकी मां आरोपी ये यहां सफाई का काम करती थी। एक दिन जब किसी कारणवश मां नहीं जा पाई तो बच्ची को उसने अकेले भेज दिया। इसी दिन आरोपी ने उसे हवस का शिकार बना लिया। उसने मासूम को धमकी भी दी कि अगर वो किसी से कुछ कही तो अच्छा नहीं होगा।

ऐसे खुला दरिंदगी का राज

इस मामले में अगर बच्ची की तबीयत नहीं खराब होती तो दरिंदगी की सच्चाई शायद ही कभी सामने आ पाती। दरअसल रेप के कुछ दिनों बाद मासूम के पेट में तेज दर्द उठा, उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, वहां पता चला कि वो गर्भवती है। जिसके बाद परिवार वालों की हालत खराब हो गई। बच्ची से जब पूछा गया तो उसने रेप की कहानी बताई।

आरोपी गिरफ्तार

रेप की बात सामने आने पर परिवार वाले पुलिस के पास गए और सारी कहानी कह सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मासूम के पड़ोस में ही रहता है। आरोपी और पीड़िता दोनों का मेडिकल करवाया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article