क्राइम

Kerala: पत्नी की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया, दूसरी शादी कर चला गया इजरायल; 15 साल बाद हुआ खुलासा

केरल के अलप्पुझा में एक शख्स ने 15 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। इसके बाद शख्स ने दूसरी शादी कर ली और खुद इजरायल चला गया। अब इस मामले का खुलासा हुआ है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Alappuzha Crime News: केरल के अलप्पुझा क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अपनी पत्नी की हत्या कर उसे सेप्टिक टैंक में छिपाने और 15 साल तक इस घटना को छिपाकर रखने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अलप्पुझा के रहने वाले अनिल कुमार ने अपनी प्रेमिका कला से शादी की थी। शादी के बाद कला 2009 में लापता हो गईं। इसके बाद, अनिल कुमार ने दूसरी महिला से शादी कर ली और वह इजरायल काम करने के लिए चला गया।

पत्नी की लाश सेप्टिक टैंक में छिपाया

हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि कला को मारकर सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया था। पुलिस ने जब घर की तलाशी शुरू की, तब सेप्टिक टैंक से सड़ी-गली हड्डियों को बरामद किया। इस हत्या में शामिल होने के शक में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अनिल कुमार को केरल लाने की प्रक्रिया में जुटी है।

गला घोंटकर की थी हत्या

घटना का पर्दाफाश तब हुआ, जब अंबालापुला पुलिस को हाल ही में इस मामले के बारे में एक गुमनाम पत्र मिला। लेटर में हत्या का जिक्र किया गया। पुलिस को मिले पत्र में दावा किया गया है कि कला को उसके पति और रिश्तेदारों ने गला घोंटकर मार डाला और उसके घर के सेप्टिक टैंक में दफना दिया।

दूसरी पत्नी को दी धमकी

दरअसल, वर्तमान में एक निर्माण ठेकेदार के रूप में कार्यरत अनिल ने अनजाने में अपनी पत्नी के साथ बहस के दौरान धमकी दी कि उसकी भी हत्या उसी तरह करेगा, जैसे अपनी पहली पत्नी को मारा। इसके बाद पुलिस ने गुप्त जांच शुरू की और कुछ सुराग मिले। शव के निकाले गए हिस्सों को अब फोरेंसिक जांच और डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article