क्राइम

मध्य प्रदेश के खंडवा में शख्स ने VIDEO रिकॉर्ड कर की आत्महत्या; पत्नी और एक शख्स को बताया दोषी

Crime News: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक शख्स ने आत्महत्या कर ली है। शख्स ने घटना को अंजाम देने से पहले एक 4 मिनट का वीडियो बनाकर अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

खंडवा जिले में 37 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Crime News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 37 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित ने मरने से पहले एक वीडियो छोड़ा है जिसमें उसने अपनी पत्नी और एक व्यक्ति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत हो गई। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो उसके मोबाइल फोन में मिला है। लगभग चार मिनट लंबे वीडियो में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति ने उसे परेशान किया, जिसके कारण उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

व्यक्ति ने बार-बार कहा कि वह बहुत परेशान है।

पत्नी और आरोपी व्यक्ति को मिलनी चाहिए सजा

शख्स ने यह भी आरोप लगाया कि पुरुष आरोपी ने उसकी पत्नी से बलात्कार किया है। उसने कहा कि वह पिछले कई दिनों से परेशान था। पीड़ित ने कहा कि उसे न्याय मिलना चाहिए और उसकी पत्नी और उससे कथित तौर पर बलात्कार करने वाले व्यक्ति, दोनों को सजा मिलनी चाहिए। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता था लेकिन उसने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि वीडियो से सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article