क्राइम

डी कंपनी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से लेकर यूपी तक छापेमारी; 327 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद

Maharashtra: मुंबई से फरार होकर विदेश में बैठे ड्रग सप्लायर सलीम डोला के गैंग से पुलिस ने 327 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 3 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 33 जिंदा कारतूस और 17 लाख नगदी भी बरामद किया गया है।

Image

327 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

महाराष्ट्र की मिरा भायंदर पुलिस ने डी कंपनी के ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 327 करोड़ रुपए का ड्रग्स बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने मुंबई, वसई, तेलंगाना, सूरत, वाराणसी, लखनऊ से कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात और उत्तरप्रदेश में ड्रग्स की 4 फैक्ट्रियां सील की गईं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 33 जिंदा कारतूस और 17 लाख नगदी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क का सरगना डी कंपनी का ड्रग्स कारोबार संभालने वाला सलीम डोला है।

कौन है सलीम डोला

मुंबई पुलिस ने हाल ही में विदेश में छिपे सलीम डोला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने सलीम डोला से जुड़े एक नेटवर्क से 1 हजार करोड़ का ड्रग्स का जखीरा बरामद किया था। बता दें, साल 2018 में मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने हजारों करोड़ की फेंटानिल ड्रग पकड़ी थी। उस मामले में सलीम डोला को गिरफ्तार किया था। बाद में सलीम डोला को जमानत मिल गई थी और वो विदेश फरार हो गया था। सलीम डोला गुजरात एटीएस से भी वांटेड है। सलीम डोला मुंबई के शिवडी का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। सलीम डोला का हजारों करोड़ का कारोबार है और ड्रग से इसने अकूत संपत्ति कमाई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article