क्राइम

MP Crime News: फर्जी पुलिस बनकर आए दो लोगों ने स्टेशन पर लूट ली महिला की इज्जत, शराबी पति के कारण छूट गई थी ट्रेन

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 12:02 AM IST

MP Crime News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में दो लोगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन एक रेलवे स्टेशन पर अपने पति के साथ इंतजार कर रही एक महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Image

मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ रेप (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

MP Crime News: मध्य प्रदेश में एक महिला के साथ दो फर्जी पुलिसवालों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। महिला एक स्टेशन पर अपने पति के साथ ट्रेन का इंतजार कर रही थी, जहां उसके साथ यह घटना घटी।

अशोक नगर की घटना

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में दो लोगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन एक रेलवे स्टेशन पर अपने पति के साथ इंतजार कर रही एक महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुंगावली रेलवे स्टेशन पर हुई। उनके मुताबिक, दंपति की राजस्थान के जयपुर के लिए ट्रेन छूट गई थी जिसके बाद 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ स्टेशन पर इंतजार कर रही थी।

क्या बोली पुलिस

अशोक नगर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी जे. एल. अहिरवार ने कहा कि दंपति की ट्रेन छूट गई थी क्योंकि महिला का पति शराब पीने का आदी है और शराब की तलाश में स्टेशन से बाहर चला गया था। उन्होंने कहा कि दंपति के पास दो लोग सादे कपड़ों में आए और खुद को पुलिसवाला बताकर उनके टिकट के बारे में पूछताछ करने लगे।

पति के साथ मारपीट

अधिकारी ने बताया कि दंपति ने पहचान पत्र मांगा तो एक आरोपी महिला के पति के साथ बहस करने लगा और उसे थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी पति को अलग ले गया जबकि दूसरा आरोपी महिला को पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article