क्राइम

Satna Loot: सतना में गोली मारकर 22 लाख की लूट, शराब ठेकेदार के मैनेजर की हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 10:49 PM IST

Satna crime: मध्यप्रदेश के सतना में भाटिया ग्रुप के मैनेजर को दिनदहाड़े बीच चौराहे में गोली मार दी गई और 22 लाख रुपए लूट कर हमलावर मौके से फरार हो गए। मामला सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत सर्किट हाउस चौराहे का है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

MP Satna loot News: इस घटना को दो बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया। सिटी कोतवाली थाना पुलिस सभी हमलावरों की तलाश कर रही है और इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्तियार गंज इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो बाइक सवार हथियार लेश पांच नकाबपोश बदमाशों ने भाटिया शराब कंपनी के मैनेजर संजय सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास से करीब 22 लाख रुपए की लूट कर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि शराब कंपनी का मैनेजर सेंट्रल बैंक में अपनी मारुति वैन गाड़ी से शराब कंपनी के करीब 22 लाख रुपए जमा करने बैक आया था, बैंक के बाहर खड़े दो बाइक सवार 5 नकाबपोश बदमाशों ने मैनेजर संजय सिंह पर लगातार फायर कर हमला बोल दिया, गोली लगते ही संजय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई नकाबपोश बदमाशों ने कई फायर किए हैं।

घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना लगते ही सीएसपी सहित मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया, पुलिस ने मृतक के शव और मारुति वैन को अपने कब्जे मे लिया, मृतक के शव को पीएम पंचनामा कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल के शव गृह भिजवाया।

पुलिस बैंक और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश में जुट गई है, दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद लोगों के अंदर एक दहशत का माहौल पैदा हो चुका है, की आखिर पुलिस से बेखौफ हमलावरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article