क्राइम

स्पा सेंटर या गोरख धंधे का अड्डा? अहमदाबाद में ताबड़तोड़ छापेमारी, वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस से उलझी विदेशी युवती

अहमदाबाद स्पा सेंटर केस में पकड़ी गई विदेशी लड़कियों के खिलाफ पुलिस अब बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इन युवतियों में कुछ ने पुलिस के साथ होटल में बदतमीजी भी की है।

Image

अहमदाबाद में स्पा सेंटर की आड़ में गोरख धंधा

KEY HIGHLIGHTS
  • स्पा सेंटर की आड़ में गोरख धंधा
  • अहमदाबाद में सीआईटी क्राइम ने मारा छापा
  • कई विदेशी युवतियां भी पकड़ी गईं

गुजरात के अहमदाबाद में कई स्पा सेंटर्स में स्पा की आड़ में गंदा काम चल रहा है। इन स्पा सेंटर के गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ, जब गुजरात सीआईडी की टीम ने कई इलाकों में छापे मारे, जहां से कई विदेशी युवतियां पकड़ीं गईं हैं।

विदेशी युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

अहमदाबाद में बीते दो दिनों से सीआईडी क्राइम द्वारा स्पा की आड़ में चल रहे गोरख धंधे पर कार्यवाही की जा रही है। कई विदेशी युवतियां अहमदाबाद के अलग अलग स्पा से पकड़ी गईं हैं। इसी क्रम में आज जब सीआईडी क्राइम की टीम रेड में पकड़ी गई एक विदेशी युवती के पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए होटल पहुंची तो करीब चार घंटे तक विदेशी युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

पुलिस पर फेंके जूते

मिली जानकारी के अनुसार एक किर्गिज महिला, पुलिस की टीम पर लाते चलाते हुए और जूते फेंकते हुए कैमरे में कैद हो गई। दरअसल इस महिला को दो दिन पहले अहमदाबाद के अलग-अलग स्पा में पुलिस ने छापेमारी के दौरान पकड़ा था, जिसका पासपोर्ट वेरिफिकेशन होना था। इसी के लिए पुलिस की एक टीम उस होटल में पहुंची थी, जहां वो महिला रुकी हुई थी।

अब होगा विदेशी युवतियों पर केस

होटल पहुंचने पर पुलिस ने वेरिफिकेशन के लिए जब युवती से पासपोर्ट मांगा तो उस दौरान नशे में धुत विदेशी युवती ने पुलिस से बदतमीजी की। बताया जा रहा है कि किर्गिज युवती ने पुलिस द्वारा पासपोर्ट मांगते ही हमला किया और पुलिस अधिकारी पर जूते तक फेंके और लाते तक चलाईं।

बीती रात करीब चार घंटे तक किर्गिज युवतियां और पुलिस के बीच यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला और चार घंटे की जहमत के बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रही दोनों युवतियों को हिरासत में लिया और वस्त्रापुर थाने ले गई। अब वीडियो के सामने आने के बाद सीआईडी क्राइम के अधिकारियों की जांच में रुकावट और पुलिस से मारपीट के मामले में एक शिकायत दर्ज कराने की बात कही जा रही है।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article