क्राइम

शिक्षक या जल्लाद...? नकल का हुआ शक और मासूम के उतरवा दिए कपडे़, आहत छात्रा ने खुद को जला दिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:53 PM IST

रिपोर्टों के अनुसार लड़की 80 प्रतिशत तक जल गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को दिए अपने बयान में, लड़की ने कहा कि महिला टीचर ने उसे अपमानित किया और कक्षा के बगल वाले कमरे में कपड़े उतार दिए। टीचर को शक था कि वो नकल कर रही है।

Image

झारखंड में लड़की ने खुद को जिंदा जलाया (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

झारखंड में एक टीचर की करतूत से आहत एक बच्ची ने खुद को तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। टीचर को शक था कि लड़की चीटिंग कर रही है, इसलिए उसने उसके कपड़े उतरवा दिए थे, इसी से मासूम आहत हो गई।

घटना झारखंड के जमशेदपुर की है। पीड़ित लड़की की उम्र 15 साल है और वो 9वीं की छात्रा है। पुलिस के अनुसार शिक्षक ने संदेह के बाद कपड़े उतारने के लिए कहा था। शिक्षक को संदेह था कि वह अपनी ड्रेस में चिट छिपा रखी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 वर्षीय छात्रा को उसके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से झुलसने के बाद पास के अस्पताल में ले गए थे। जिसके बाद उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, डॉक्टरों ने कहा कि लड़की 80 प्रतिशत तक जल गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस को दिए अपने बयान में, लड़की ने कहा कि महिला निरीक्षक ने उसे अपमानित किया और एक कमरे में ले जाकर कपड़े उतार दिए ताकि पता लगाया जा सके कि क्या वह अपनी ड्रेस में कागज की चिट छिपा रखी थी? छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षिका उसके कड़े विरोध के बाद भी कपड़े उतरवा कर ही मानी।

अधिकारी ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। लड़की की मां ने कहा कि अपमान सहने में असमर्थ बच्ची ने स्कूल से घर वापस आने के कुछ देर बाद ही खुद पर तेल डालकर आग लगा ली।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article