क्राइम

अपहरण, रेप और फिर हत्या! जिस कांड से 5 साल पहले दहल गया था जलपाईगुड़ी, अब उस केस में 3 को हुई फांसी की सजा

जलपाईगुड़ी में रेप के तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। पांच साल पुराने रेप केस में आरोपियों ने पहले लड़की का अपहरण किया था, फिर बारी-बारी से रेप किया और फि हत्या कर दी थी।

Image

जलपाईगुड़ी रेप केस में 3 को फांसी (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पॉक्सो कोर्ट ने रेप के तीन आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। पांच साल पहले हुए इस रेप केस ने पूरे जलपाईगुड़ी को झकझोर कर रख दिया था। एक नाबालिग, जिसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी, मदरसे में पढ़ती थी, उसका पहले अपहरण हुए, फिर तीनों ने लड़की के साथ रेप किया और फिर मारकर लाश को सैप्टिक टैंक में दफना दिया था।

मदरसे में पढ़ती थी रेप पीड़िता

यह अपराध अगस्त 2020 में उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज पुलिस थाना क्षेत्र में तब सामने आया जब स्थानीय मदरसे में दसवीं कक्षा की छात्रा 16 वर्षीय लड़की के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। दोषियों, रहमान अली, जमीरुल और तामीरुल पर पीड़िता का पहले अपहरण किया फिर कई दिनों तक उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। इन तीनों का मन इतने से भी नहीं भरा तो फिर चराई नदी के किनारे गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। न्यायाधीश रिंटू सूर ने बुधवार को अदालत में 27 गवाहों की गवाही के बाद तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

पड़ोस के गांव के था आरोपी

पुलिस के अनुसार, तीनों दोषियों की उम्र लगभग 30-35 वर्ष के बीच है और वे एकदूसरे के पड़ोसी गांवों में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों ने 10 अगस्त, 2020 को पीड़िता को उसके घर के पास से अगवा करने और उसे स्थानीय होटलों सहित अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसका यौन शोषण करने की बात कबूल की है। बाद में पीड़िता का शव आंशिक रूप से सड़ी हुई अवस्था में एक आरोपी के घर के पास स्थित सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया, जहां उसे फेंका गया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article