क्राइम

बागपत में इंटरनेशनल गैंग का खुलासा, डिजिटल अरेस्ट कर ठग चुका है करोड़ों रुपये

digital arrest news: बागपत साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे इंटरनेशनल गैंग का खुलासा किया है जो डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों रुपये ठग चुका है।

Image

डिजिटल अरेस्ट (प्रतीकात्मक फोटो:istock)

digital arrest news: बागपत पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गैंग का किया खुलासा, दुबई में बैठकर नेटवर्क ऑपरेट करता है सरगना, गैंग के सरगने के आठ दोस्तों को गिरफ्तार किया। बागपत साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे इंटरनेशनल गैंग का खुलासा किया है जो डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों रुपये ठग चुका है। इस गिरोह का सरगना इंडिया में ऑनलाइन बेटिंग गेम बंद होने के बाद दुबई में बैठकर पूरा नेटवर्क ऑपरेट करता था।

इस गिरोह में शामिल सभी 8 सदस्य दोस्त है। पुलिस ने 8 दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि मनीष नाम का युवक जो सरगना है वो अभी दुबई में है।दरअसल बागपत पुलिस की साइबर टीम को सूचना मिली थी कि विजय नाम के एक युवक से डिजिटल अरेस्ट कर 7 लाख की ठगी हुई थी। जिसके बाद साइबर टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही थी तो पुलिस ने 8 लोगों हर्ष गोयल, तुषार, आमिर, विशु तोमर, ललित, उज्ववल और आरिफ को हिरासत में ले लिया।

वहीं पुलिस पूछताछ में हर्ष ने बताया कि उसकी मुलाकात मोहित से हुई थी। जिसके बाद उसने उसे और तुषार व ललित को अपने साथ जोड़कर ऑनलाइन फ्रॉड का रास्ता दिखाया। बताया कैसे खाता खुलवाना है कैसे फ्रॉड करना है। इसके लिए कई ऑनलाइन एप बनाए गए जिसमे बेटिंग से लेकर गेमिंग तक शामिल थे। जिसके बाद उन्होंने अपने बाकी साथियों को भी जोड़ लिया।

पहले सामने वाले को टेलीग्राम पर टास्क दिया जाता और फिर उससे मोटी रकम खाते में ट्रांसफर करा ली जाती। और जैसे ही पैसा आता तो उस अकाउंट को बंद कर दिया जाता था। इसी गैंग ने देश के अलग अलग हिस्सों में बड़ी डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं को अंजाम दिया गया। जिनमे कोलकाता में हुई बड़ी ठगी भी शामिल है।

पुलिस ने इस गिरोह के पास से बड़ी संख्या में ATM ,क्रेडिट कार्ड, और कई खातों की डिटेल्स बरामद की है। इसी के साथ पुलिस ने इनके पास से एक थार गाड़ी और स्कॉर्पियो बरामद की है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article