Delhi Crime News: सुंदर नगरी इलाके में 25 साल के मनीष (Manish Murder case) की कल शाम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और मनीष के हत्यारे आलम, बिलाल, फैजान गिरफ्तार कर लिए गए हैं। तीनों ने मनीष पर चाकू से 60 बार हमला किया। इस बेरहमी से किए गए कत्ल का CCTV फुटेज भी सामने आया है। लेकिन इस घटना के बाद इलाके के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। आरोप लग रहे हैं कि इलाके में पहले भी इस तरह की वारदात हुई हैं लेकिन पुलिस ने कभी ठोस कदम नहीं उठाए। परिवार का कहना है कि मनीष ने उसके साथ हुए अपराध के खिलाफ आवाज उठाई, कोर्ट में गवाही दी। इसलिए उसे मार दिया गया।
मनीष के परिवार ने की न्याय की मांग
सुंदर नगरी मे मनीष की हत्या के बाद इलाके में तनाव है भारी सुरक्षाबल मौके पर मौजूद है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस की नजर है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी हर हालात पर नजर रखी जा रही है। मनीष हत्याकांड के बाद पब्लिक सड़को पर उतर कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। मनीष के परिवार ने हत्या पर किया विरोध प्रदर्शन किया है और प्रशासन से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
