क्राइम

मदरसे में इमाम ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पहले भी कर चुका था 'गंदा काम'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 08:12 PM IST

झारखंड के सिमडेगा में संचालित एक मदरसे में आठ साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि इमान ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसे धमकी भी दी थी कि अगर वे किसी को बताई तो वो मार देगा।

Image

मदसरे मे ंबच्ची के साथ रेप

Photo : BCCL

झारखंड के सिमडेगा जिले से एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है। इलाके में बन एक मदरसे में इमाम ने आठ साल की बच्ची के साथ रेप किया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले भी किया था गंदा काम

मिली जानकारी के अनुसार इमाम ने बच्ची के साथ दो महीने पहले भी रेप किया था, तब बच्ची इमाम की धमकियों से डर गई थी और उसने अपने घर पर कुछ नहीं बताया था, लेकिन जब दूसरी बार भी उसके साथ बलात्कार हुआ तो उसने घर जाकर सारी कहानी कह सुनाई, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

रविवार को हुआ रेप

बच्ची के साथ रेप रविवार को हुआ था। हालांकि घटना का खुलासा सोमवार को हुआ है। इमाम को सिमडेगा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की आगे की जांच जारी है। सिमडेगा पुलिस ने कहा कि वर्तमान में सभी विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार आरोपी की पहचान अमीनुल्लाह उर्फ अमीन के रूप में हुई है। बच्ची रोज अपनी सहेली के साथ मदरसे में पढ़ाई के लिए जाती थी।

हुआ था प्रदर्शन

घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वो पहले मदरसे गए, लेकिन इमाम गायब था। इसके बाद परिजन अंजुमन इस्लामिया चले गए और वहां विरोध प्रदर्शन करने लगे। अंजुमन के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से माफी मांगी और इमाम के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़िता के परिजन अंजुमन के सदस्यों के साथ थाने पहुंचे और इमाम के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article