क्राइम

'अगर मेरी बहन ने गलती की है तो उसे फांसी लगा दी जाए', सोनम के भाई गौरव का बड़ा बयान, Video

इस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम से यह पूछे जाने पर कि क्या कुशवाहा और सोनम के बीच लव अफेयर था? पुलिस अधिकारी ने कहा, 'गाजीपुर पहुंचने के बाद मेघालय पुलिस सोनम को गिरफ्तार करेगी और उसे ट्रांसिट रिमांड पर लेकर यहां आएगी...हां, ऐसा लगता है कि सोनम का कोई ब्वॉयफ्रेंड था।

Image

23 मई को मेघालय में हुई राजा रघुवंशी की हत्या।

Sonam Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी के भाई गौरव ने कहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या में यदि उसकी बहन दोषी है तो उसे फांसी दे दी जाए। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। 18-19 दिनों के बाद मेघालय से लौटे गोविंद ने सोमवार को कहा कि अभी वह अपी बहन से मिलना चाहते हैं फिर वह मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। गोविंद ने कहा कि उनकी बहन पर क्या आरोप लगे हैं, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

सोनम को गाजीपुर से लेकर मेघालय आएगी पुलिस

इससे पहले, इस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम से यह पूछे जाने पर कि क्या कुशवाहा और सोनम के बीच लव अफेयर था? पुलिस अधिकारी ने कहा, 'गाजीपुर पहुंचने के बाद मेघालय पुलिस सोनम को गिरफ्तार करेगी और उसे ट्रांसिट रिमांड पर लेकर यहां आएगी...हां, ऐसा लगता है कि सोनम का कोई ब्वॉयफ्रेंड था। मेघालय पुलिस की दो टीम इस समय मध्य प्रदेश में है। सोनम को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम यूपी जा रही है। यह बात सही है कि उसने अपने रिश्तेदारों को फोन किया लेकिन यह सब तब हुआ जब छापे मारे गए। अगर आप तार्किक रूप से देखें तो इतने सारे दिनों तक वह सामने नहीं आई लेकिन पिछली रात जब राज कुशवाहा और अन्य पकड़े गए तो अचानक से सोनम सामने आ गई। यह खुद ही अपनी कहानी कहता है।'

मेघालय में 23 मई को हुई राजा की हत्या

सोयम ने कहा कि इन लोगों ने राजा की हत्या 23 मई को की। हत्या करने के बाद ये घटनास्थल से तुरंत फरार हो गए। घटना के समय हमें यह पता नहीं था कि यह मर्डर है। हमने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी और हम इस दिशा में जांच कर रहे थे लेकिन हमें कोई नहीं मिला। राजा का शव दो जून को मिला और इसके बाद एसआईटी बनाई गई और फिर मर्डर की जांच शुरू हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि इस पूरी साजिश में राज कुशवाहा शामिल रहा हो।

चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को बीना के बसारी गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आनंद कुर्मी के रूप में हुई है, जो कि मुख्य आरोपी विक्की का पड़ोसी बताया जा रहा है। इंदौर पुलिस और शिलांग पुलिस की संयुक्त टीम ने ख़िमलाशा थाना क्षेत्र के बसारी गांव में छापेमारी कर आरोपी आनंद को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आनंद, विक्की के साथ मिलकर हत्या की साजिश में शामिल था। दोनों ने मिलकर इस पूरे मामले की योजना बनाई थी। सूत्रों के अनुसार, आनंद कुर्मी हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस जघन्य हत्या की गुत्थी अब और भी अधिक स्पष्ट हो पाएगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article