क्राइम

पति या दलाल? दोस्त के साथ पत्नी को सोने के लिए करता था मजबूर, वीडियो बनाकर फिर दूसरे के सामने देता परोस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 10, 2022, 11:38 PM IST

पति की आदतों से तंग आकर पत्नी ने अब पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है और उन दोस्तों की भी तलाश कर रही है, जो महिला के साथ संबंध बनाने के लिए घर पर आते थे।

Image

पत्नी को दोस्त के साथ सोने के लिए मजबूर करता था पति

Photo : BCCL

आजकल रोज ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे रिश्ते शर्मसार होते दिख रहे हैं। कभी किसी मासूम को उसके ही अपने घर वाले हवस का शिकार बना लेते हैं तो कभी कोई पति, अपनी ही पत्नी को दूसरे के साथ सोने के लिए मजबूर करता है। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है।

क्या है मामला

बेंगलुरु में एक महिला पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति, अपने दोस्तों के साथ उसे सोने के लिए मजबूर करता है। उसके दो दोस्त हैं, जिसके साथ सोने के लिए उसका पति मजबूर करता है। इसका वीडियो भी वो बनाता है। संबंध के दौरान का वीडियो देखकर उसका पति बहुत खुश होता है। वो अब अपने पति के साथ नहीं रह सकती है, उसके पति से पुलिस किसी तरह से उसे बचा ले।

ब्लैकमेल भी करता था पति

पति ने महिला का वीडियो कई कारणों से बनाया था। महिला की मानें तो संबंध के दौरान का वीडियो बनाकर वो ब्लैकमेल भी करता था। उसे दूसरे दोस्त के साथ भी सोने के लिए कहता था। महिला जब तलाक की बात कहती तो पति उसे धमकाता कि अगर वो उसका साथ छोड़ी तो वो वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा।

पति को है नशे की लत

महिला ने बताया कि उसका पति विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता है। साथ ही उसे नशे की लत भी है। वो शराब और ड्रग्स लेता है। इन आरोपों के बाद पुलिस ने अब पति को गिरफ्तार कर लिया और उसके दोस्तों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article