देश

मिलिए बिहार के दूसरे 'मटुकनाथ' से, इन्होंने अपने से 22 साल छोटी छात्रा से की है शादी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 10, 2022, 11:30 PM IST

बिहार में मटुकनाथ की प्रेम कहानी काफी फेमस है। पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मटुकनाथ ने अपनी ही एक छात्रा जूली से शादी कर ली थी। तब जूली, मटुकनाथ से 30 साल छोटी थी। एक वक्त, इनके प्यार को लैला-मजनू और हीर-रांझा का दर्जा दिया जाता था। अब बिहार में कई मटुकनाथ सामने आ रहे हैं।

Image

बिहार में एक और मटुकनाथ

Photo : Twitter

बिहार (Bihar) में एक और मटुकनाथ (Matuknath) सामने आए हैं। एक 42 साल के टीचर ने अपने से 20 साल छोटी छात्रा से शादी कर ली है। इनकी प्रेम कहानी को भी मटुकनाथ की प्रेम कहानी की तरह देखा जा रहा है।

कहां का है मामला

मामला समस्तीपुर जिले के रोसड़ा बाजार का है। यहां 20 साल की एक छात्रा अपने से 22 साल बड़े शिक्षक के साथ प्यार में पड़ गई और शादी कर ली। इस शादी का कोई विरोध कर रहा है, तो कोई इसे मटुकनाथ की प्रेम कहानी से जोड़ रहा है।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

मिली जानकारी के अनुसार श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार स्थित संगीत कुमार की कोचिंग में अंग्रेजी पढ़ने जाती थी। वहीं पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच मुलाकातें शुरू हुईं और फिर मुलाकातों के बाद दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ गया। दोनों के प्यार के चर्चे होने लगे। जिसेक बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी करीब 800 मीटर है।

पहली पत्नी की हो चुकी है मौत

शिक्षक पहले से ही शादी शुदा है। हालांकि उसकी पत्नी की मौत कई साल पहले हो चुकी है। जिसके बाद से मास्टर साहब अकेले थे। जहां कोचिंग में पढ़ाने के दौरान उनकी मुलाकात श्वेता से हुई। जिसके बाद पहले तो इन्होंने मंदिर में शादी की, फिर कानूनी मान्यता के लिए कोर्ट मैरिज भी कर लिया। दोनों की शादी का वीडियो भी सामने से आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article