क्राइम

गुरुग्राम के फार्म हाउस में चल रहे अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, दिल्ली, यूपी के 40 लोग गिरफ्तार

Gurugram Crime: गुरुग्राम के एक फार्म हाउस में अवैध रूप से चल रहे कैसीनो का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस के अनुसार, गांव कादरपुर के मेपल फॉर्म में अवैध कैसीनो चलाकर जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने रेड करते हुए 3 मुख्य आरोपियों सहित कुल 40 को लोगों को अपनी हिरासत में लिया।

Image

गुरुग्राम में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gurugram Crime: गुरुग्राम के कादरपुर गांव के एक फार्म हाउस में अवैध रूप से चल रहे कैसीनो का भंडाफोड़ हुआ है। जानकारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 40 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो कैसीनो टेबल और 3180 टोकन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, फार्म हाउस की बुकिंग करके यहां अवैध कैसीनो चलाया जाता था। पुलिस को कैसीनो का संचालन करने वाले लोगों की तलाश कर रही है।

वाटसएप ग्रुप के जरिए दी जाती थी लोकेशन की जानकारी

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई मोहित को सूचना मिली कि गांव कादरपुर के मेपल फॉर्म में अवैध कैसीनो चलाकर जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने रेड करते हुए 3 मुख्य आरोपियों सहित कुल 40 को लोगों को अपनी हिरासत में लिया। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि फार्म हाउस किराये पर लेकर इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। यहां पर लग्जरी कारों से महिला व पुरुष आते थे, जो काउंटर पर पैसा जमा करने के बाद टोकन खरीदते थे। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि कैसीनो संचालक की ओर से ग्राहकों से मोटी रकम ली जाती थी। मनोरंजन के लिए महिलाओं को रखा गया था। महिलाएं ताश बांटने के साथ ही डांस भी करती थीं। जानकारी लिए संचालकों ने एक वाटसएप ग्रुप बना रखा था। इसी ग्रुप पर सभी सदस्यों को समय और लोकेशन भेजी जाती थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!