क्राइम

सूरत में पकड़ा गया तैरता सोना, कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक की, पढ़ें- पूरी खबर

सूरत स्पेशल ब्रांच पुलिस के डीसीपी राजवीर सिंह नकुम ने बताया कि'तैरता सोना' व्हेल मछली की उल्टी जिसका वजन 5 किलो से ज्यादा है और उसकी कीमत 5 करोड़ से भी ज्यादा है। गुजरात के भावनगर ग्राम्य का शख्स विपुल भूपत भाई बांभनिया इसे बेचने के लिए सूरत में घूम रहा था।

Image

सूरत में पकड़ा गया तैरता सोना। प्रतीकात्मक फोटो (ANI)

Surat Crime: सूरत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। व्हेल मछली की उल्टी जिसे तैरता सोना भी कहते है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों में होती है ऐसी अनमोल व्हेल मछली की उल्टी के साथ सूरत स्पेशल ब्रांच पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

कैसे पकड़ा गया ये तैरता सोना?

सूरत स्पेशल ब्रांच पुलिस के डीसीपी राजवीर सिंह नकुम ने बताया कि'तैरता सोना' व्हेल मछली की उल्टी जिसका वजन 5 किलो से ज्यादा है और उसकी कीमत 5 करोड़ से भी ज्यादा है। गुजरात के भावनगर ग्राम्य का शख्स विपुल भूपत भाई बांभनिया इसे बेचने के लिए सूरत में घूम रहा था।

1 किलो की कीमत 1 करोड़ से भी ज्यादा

ऐसी जानकारी SOG पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने खुफिया जानकारी पर तैरता सोना बेचने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस को इसके पास से 5 किलो के अधिक का पदार्थ बरामद किया ओर एफएसएल से जांच करवाई तो पुष्टि हो गई कि ये पकड़ा गया पदार्थ व्हेल मछली की उल्टी ही है। ये बहुत अनमोल है अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 1 किलो की 1 करोड़ से भी ज्यादा है।

शिकार करना कानूनी गुनाह

डीसीपी राजवीर सिंह ने बताया कि ये अंबरग्रीस मछली का शिकार करना कानूनी गुनाह है। वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन कानून के मुताबिक सरकार ने उन पर पाबंदी लगाई है। अगर आपको व्हेल मछली की उल्टी मिले तो पहले आपको फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का संपर्क करना है, आप उसे खरीद भी नहीं सकते है और बेच भी नहीं सकते है।

डीसीपी राजवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अनमोल चीजों का जानकार है। उसने गूगल पर भी सर्वे किया था जिसे उसको कंफर्म हो गया कि मिला हुआ पदार्थ व्हेल मछली की उल्टी ही है। उसे यह भी पता था कि उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत है।

अंबरग्रीस की कीमत सोने से ज्यादा क्यों है?

अंबरग्रीस को समुद्र का सोना भी कहते है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अत्यंत दुर्लभ और बहुमूल्य माना जाता है। अंबारग्रीस में एक बहुत ही स्ट्रांग और शानदार सुगंध होती है। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि उसकी सुगंध लंबे समय तक बनाए रखती है। इसका ज्यादातर उपयोग सौंदर्य प्रसाधनों में होता है। उनकी मांग ज्यादा है पर उपलब्धता कम होने की वजह से उन्हें मूल्यवान माना जाता है।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article