क्राइम

Guddu Muslim: सामने आई गुड्डू मुस्लिम की 'रंगीन मिजाजी', कई महिलाओं से हैं 'बमबाज' के रिश्ते

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2023, 12:47 PM IST

Guddu Muslim News: खासकर बुंदेलखंड के इलाकों पर यूपी पुलिस की नजर है। पुलिस को लगता है कि गुड्डू झांसी, हमीरपुर या ललितपुर में भी छिपा हो सकता है। दरअसल, अतीक यहां खनन कारोबार में भी शामिल था। असद एवं गुलाम भी झांसी के पास छिपे हुए थे। ऐसे पुलिस को आशंका है कि यहां के खनन कारोबारी गुड्डू मुस्लिम को छिपा सकते हैं।

Guddu Muslim : अतीक अहमद गिरोह का सबसे बड़ा गैंगस्टर गुड्डू मुस्लिम अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसे दबोचने के लिए यूपी पुलिस की टीमें कई राज्यों में मौजूद हैं और उसे तलाश रही हैं। पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के कई करीबियों पर भी शिकंजा कसा है और उसके छिपने के ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस पूछताछ में 'बमबाज' के बारे में राज धीरे-धीरे खुलकर सामने आ रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि गुड्डू मुस्लिम के कई लड़कियों के साथ संबंध हैं। उसके कई महिला मित्र हैं।

महिला मित्र हैं सबीना, सीमा सिद्दिकी

जानकारी के मुताबिक एक महिला का नाम चांदनी है इसे चांद बीवी के नाम से भी जाना जाता है। दो अन्य महिलाओं सबीना और सीमा सिद्दिकी के बारे में कहा जाता है कि ये उसकी गर्लफ्रेंड हैं। बताया जा रहा है कि नैनी जेल में बंद एक महिला से भी गुड्डू लगातार संपर्क में रहा है। यूपी पुलिस इस महिला से सवाल-जवाब भी कर चुकी है। चर्चा इस बात की भी है कि पुलिस की रडार से बचने के लिए गुड्डू अपने साथ अपनी एक महिला मित्र को भी लेकर चल रहा है। गुड्डू की पहचान अतीक के दाएं हाथ एवं बाहुबली के रूप में रही है लेकिन अब उसका यह नया रूप सामने आया है। पुलिस को लगता है कि उसकी महिला मित्रों से उसके छिपने के बारे में अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

बुंदेलखंड इलाके पर पुलिस की खास नजर

खासकर बुंदेलखंड के इलाकों पर यूपी पुलिस की नजर है। पुलिस को लगता है कि गुड्डू झांसी, हमीरपुर या ललितपुर में भी छिपा हो सकता है। दरअसल, अतीक यहां खनन कारोबार में भी शामिल था। असद एवं गुलाम भी झांसी के पास छिपे हुए थे। ऐसे पुलिस को आशंका है कि यहां के खनन कारोबारी गुड्डू मुस्लिम को छिपा सकते हैं। बहरहाल, गुड्डू लगातार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। वह अपना हुलिया बदलकर चकमा दे रहा है। कुछ दिनों पहले यह बात भी सामने आई कि उसने अपना हिंदू नाम रख लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article