पंजाब सरकार बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करती है। लेकिन तरनतारन में कैमरे में कैद वारदात सरकारी दावों का पोल खोलती नजर आती है। एक बदमाश में बंदूक के बल पर स्कूटी सवार लड़की से गोल्ड की चेन छीन ली और चलते बना। कैमरे में कैद वारदात में आप देख सकते हैं कि एक गली में स्कूटी पर सवार दो लड़कियां जा रहीं होती है। पीछे से एक शख्स नजर आता है जो उनकी तरफ बढ़कर स्कूटी को रोक कर गिरा देता और छिना झपटी की कोशिश करता है। लेकिन स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की विरोध करती है। जब वो छिनैती में असफल होता है तो पिस्टल निकालकर धमकाता है। हालांकि लड़की डरती नहीं है। उसी दौरान एक बुजुर्ग शख्स भी बदमाश को रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन पिस्टल देख पीछे हटते हैं। वो बदमाश स्कूटी चला रही लड़की के गले से चेन छीन कर आराम से निकल जाता है। वारदात के बाद लोग धीरे धीरे मौके पर आते हैं और कहते हैं कि बदमाश गोली भी मार सकता था।
क्राइम
पंजाब के तरनतारन में सोने के चेन की छिनैती, वारदात कैमरे में कैद
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Nov 11, 2022, 10:40 AM IST
