क्राइम

Girlfriend Murder: गर्लफ्रेंड शादी के लिए बना रही थी दबाव, गुस्साए प्रेमी ने उसका गला काटकर नहर में फेंका

गर्लफ्रेंड ने शादी के लिए अपने प्रेमी पर दबाव बनाया तो ये उसको रास नहीं आया और उसने उसका गला काटकर सिर नहर में फेंक दिया, बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामला यूपी के बहराइच जिले के नानपारा का है।

Image

बहराइच में प्रेमी ने प्रेमिका का गला काटा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. प्रेमी ने मामले को टालने की कोशिश की पर प्रेमिका शादी को लेकर बराबर प्रेशर बना रही थी
  2. प्रेमी ने उसकी हत्या की प्लानिंग कर ली और उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी
  3. लाश की पहचान न हो, इसलिए उसने सिर को काट कर नहर में फेंका साथ ही कपड़े भी

यूपी के बहराइच जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे यहां पर गर्लफ्रेंड ने शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी ने उसका गला काटकर (Girlfriend Murder) नहर में फेंक दिया। गौर हो कि नानपारा इलाके में एक नहर के पास 23 जुलाई को एक महिला की सिरकटी लाश मिली थी, इस मामले का खुलासा कर दिया गया है और हत्या के आरोप में मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताते हैं कि लड़की और लड़का अलग धर्मों के थे लड़की को लड़के से प्यार हो गया और समय बीतने के साथ वो अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी जो प्रेमी को नागवार गुजर रहा था।

सिर को काट कर नहर में फेंक दिया साथ ही उसके कपड़े भी

बताते हैं कि प्रेमी ने मामले को टालने की कोशिश की पर प्रेमिका शादी को लेकर बराबर प्रेशर बना रही थी, जिससे गुस्साए प्रेमी ने उसकी हत्या की प्लानिंग कर ली और उसने अपने साथी के साथ मिलकर लड़की की हत्या कर दी लाश की पहचान न हो, इसलिए उसने सिर को काट कर नहर में फेंक दिया साथ ही उसके कपड़े भी उताकर वहीं नदी में फेंक दिए।

लड़की की पहचान उसके अंडरगारमेंट्स से की गई

पुलिस ने लड़की की पहचान उसके अंडरगारमेंट्स से की गई और पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, साथ ही पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमी और उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article