क्राइम

जबलपुर : लिफ्ट देकर महिला के साथ किया गंदा काम, पहचान वालों ने वारदात को दिया अंजाम; जानें क्या है माजरा

राजस्थान के जबलपुर में लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी महिला के पुराने परिचित बताए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

जबलपुर : जबलपुर में लिफ्ट देने के बहाने एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी ननद के घर भेड़ाघाट से गांव जाने के लिए निकली थी। इस दौरान महिला अंधमूक बाईपास के पास पहुंची ही थी कि तभी सफेद रंग की स्विफ्ट कार से आए आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देकर घर छोड़ने का झांसा दिया और कार में बैठा लिया। आरोप है कि खजरी खिरिया बाईपास होते हुए आरोपी महिला को मझौली थाना क्षेत्र के निगई गांव ले गए, जहां तालाब के किनारे ले जाकर सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

महिला के पुराने परिचित हैं आरोपी

पुलिस के मुताबिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी संजू और दीपक महिला के पुराने परिचित थे। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने महिला को लिफ्ट देने का झांसा दिया और उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। महिला ने जब विरोध किया और आरोपियों की करतूत की जानकारी पुलिस को देने की बात कही तब आरोपियों ने महिला पर हॉकी से वार करना शुरू कर दिया। हॉकी के वार से महिला के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। हालांकि, आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने अपने भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी और मझौली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक और संजू की तलाश कर उन्हें पकड़ लिया और जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक महिला के पति की मृत्य कुछ समय पहले ही गई थी। वह एक पारिवारिक काम के सिलसिले में अपने गांव से अपनी ननद के घर भेड़ाघाट गई हुई थी। वहां से लौटते समय महिला की आरोपियों से मुलाकात हुई, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article