Betalghat Block Pramukh Elections: नैनीताल में इन दिनों ब्लॉक प्रमुख चुनाव का माहौल चल रहा है। लेकिन इसी दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें 3 से 6 राउंड फायरिंग हुई।
गोली लगने से एक ग्रामीण घायल हो गया, जिसे पैर में चोट आई और उसे तुरंत बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना ब्लॉक मुख्यालय के बाहर मतदान शुरू होने से ठीक पहले या उसके दौरान हुई बताई जा रही है। गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
