क्राइम

नवी मुंबई हत्याकांड का मुख्य आरोपी दाऊद शेख गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहा था फरार

यशश्री हत्याकांड का मुख्य आरोपी दाऊद शेख गिरफ्तार

Image

नवी मुंबई हत्याकांड का मुख्य आरोपी दाऊद शेख चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी दाऊद शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दाऊद शेख को पुलिस ने कर्नाटक के गुलबर्गा से गिरफ्तार किया है। बता दें, दाऊद शेख यशश्री की हत्या केस का मुख्य आरोपी है। बता दें, महाराष्ट्र पुलिस ने नवी मुंबई के उरण में एक अज्ञात हमलावर द्वारा 20 वर्षीय महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने के बाद से दाऊद शेख की तलाश शुरू कर दी थी।

दाऊद के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया था हत्या का मामला

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उरण निवासी यशश्री शिंदे के रूप में हुई थी, जो बेलापुर की एक कंपनी में काम करती थी। महिला के लापता होने की सूचना गुरुवार को दी गई थी। जब उसकी तलाश की जा रही थी, तो शनिवार को सुबह 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक महिला का शव मिला है। इसके बाद एक टीम मौके पर भेजी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। उरण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया था कि महिला की पहचान उसके परिवार ने अस्पताल में की, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पीड़िता के शरीर के मिले थे कई टुकड़े

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की हत्या शुक्रवार को दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच हुई थी जब वह नवी मुंबई स्थित अपने कार्यालय से आधे दिन की छुट्टी पर गई थी। वहीं यशश्री शिंदे के पिता सुरेंद्र कुमार ने दाऊद शेख नाम के एक व्यक्ति पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। पीड़िता के पिता ने 2019 में शेख के खिलाफ अपनी बेटी को परेशान करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और उनका मानना है कि हत्या उसी मुद्दे पर बदला लेने के लिए की गई थी।

हालांकि, पुलिस ने कहा कि यह हत्या एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे के अनुसार, हालांकि पीड़िता का शरीर टुकड़ों में कटा हुआ था, लेकिन उसके पेट और पीठ पर चाकू के कई घाव पाए गए थे। उन्होंने कहा कि हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और यदि मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था, तो हम एफआईआर में उचित धाराएं जोड़ देंगे। उरण पुलिस के अनुसार दाऊद शेख का पता लगाने के लिए सात टीमें गठित की गई थी जिसके बाद आज उसे कर्नाटक के गुलबर्गा से गिरफ्तार किया गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article