क्राइम

इंटरकास्ट मैरिज से नाराज लड़की के पिता ने दामाद को मार डाला, हत्या को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Maharashtra: छत्रपति संभाजी नगर से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां पब जी खेलते हुए लड़कों के स्ट्रीमिंग में मार पीट का ऑडियो रिकॉर्ड हुआ। शादी से नाखुश लड़की के परिवारवालों ने लड़के पर धारदार हथियार से हमला किया और मौत के घाट उतार दिया। आपको इस रिपोर्ट में सबकुछ बताते हैं।

Image

छत्रपति संभाजी नगर से ऑनर किलिंग का खुलासा।

Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया, जिसके चलते किसी का भी रिश्तों से भरोसा उठ जाएगा। एक लड़की की शादी से नाखुश उसके परिवार के सदस्यों ने उसके पति को मौत के घाट उतार दिया। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर की है, जहां बीते दिनों अमित नाम के 22 वर्षीय युवक ने अपने बचपन की दोस्त विद्या कीर्तिशाही से शादी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक लड़के के परिवार ने शादी को स्वीकार भी कर लिया था लेकिन लड़की का परिवार इस शादी से नाखुश था।

एक महीने भी नहीं टिक पाई दोनों की खुशी

इस शादी से दोनों युवा खुश थे, लेकिन उनकी ये खुशी एक महीने भी नहीं टिक पाई। लड़की के परिवार से उसके भाई और पिता ने 14 जुलाई को अमित के उपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया, घायल अमित को अस्पताल में भारतीय करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अपने दोस्तों के साथ PUBG खेल रहा था अमित

अंतर्जातीय विवाह करने के बाद लड़की के परिवार ने इस शादी को स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद दोनों संभाजी नगर के इंदिरा नगर में रहने के लिए आ गए। 14 जुलाई के दिन जिस वक्त अमित पर लड़की के परिवार ने हमला किया, उस वक्त वह अपने दोस्तों के साथ PUBG खेल रहा था। ऐसे में जब उसपर हमला हुआ, उस वक्त का ऑडियो स्ट्रीम में रिकॉर्ड हो गया।

बता दें, फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पहले मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था और उसके बाद जब लड़के की मृत्यु हो गई तो आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।

इंटरकास्ट मैरिज के चलते हुई अमित की हत्या

डीसीपी जोन 2 नवनीत कावत ने इस वारदात को लेकर ये बताया है कि '14 जुलाई को मृतक पर लड़की के परिवार वालों ने चाकू और तलवार से हमला किया था। इस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इलाज के दौरान कल उसकी मौत हो गई। इस मामले में दो लोग आरोपी हैं, जिनकी तलाश करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। इंटरकास्ट मैरिज के चलते अमित की हत्या की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।'

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article