क्राइम

MP: बालाघाट में दंपति की रातों-रात रहस्यमयी हत्या; मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस, आखिर कौन था आरोपी?

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक दंपति की रात के समय बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति का शव बेडरूम और पत्नी का रसोई में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया है।

Couple Brutally Murdered in Balaghat, MP (Symbolic Photo: iStock)

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक कपल का बेरहमी से हुआ मर्डर (सिंबॉलिक फोटो: iStock)

Balaghat Couple Murdered: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति का शव बेडरूम में जबकि पत्नी का खून से लथपथ शव रसोई में पाया गया। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह वारदात रात के समय हुई थी और इसका पता गुरुवार सुबह चला। पुलिस ने बताया कि रमेश हाके अपनी पत्नी पुष्प कला के साथ कटंगी के वार्ड नंबर दो, नत्थी टोला में रहते थे। रमेश सरकारी विभाग में वाहन चालक थे और अब सेवानिवृत्त हैं। उनके दो बेटे हैं, जो नागपुर में रहते हैं।

गुरुवार सुबह दूधवाला जब घर पहुंचा, तो उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। उसने तुरंत पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिससे लोग इकट्ठा हो गए। घर में प्रवेश करने पर उन्होंने दंपति के खून से लथपथ शव देखे। रमेश का शव बेडरूम में और उनकी पत्नी का शव रसोई में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही घर को सील कर दिया गया और जांच में डॉग स्क्वाड की मदद भी ली गई।

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि रात के समय दंपति के घर कौन गया था और इस हत्याकांड के पीछे असली कारण क्या है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुसराम ने बताया कि मामले की जांच में डॉग स्क्वाड और एफएसएल जैसी टीमों की मदद ली जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग भय और दहशत में हैं। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या में कौन शामिल था और इसे क्यों अंजाम दिया गया। बालाघाट जिले में लगभग डेढ़ महीने पहले भी एक व्यापारी दंपति की हत्या का मामला सामने आया था।

इनपुट - आईएएनएस

लेटेस्ट न्यूज

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi Author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article