क्राइम

Content Creator: 'गलत सूचना' फैलाने के आरोप में 'कंटेट क्रिएटर' गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Content Creator Arrest : उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया निगरानी प्रकोष्ठ में एक कांस्टेबल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 15 सितंबर को मोपा हवाई अड्डा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Image

'कंटेट क्रिएटर' गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोट:istock)

Content Creator Arrest: गोवा पुलिस ने मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कथित तौर पर ‘भूतिया’ बताने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी इंफ्लुएंसर ने अपने चैनल का प्रचार करने के लिए ऐसा किया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी यूट्यूबर की पहचान अक्षय वशिष्ठ के रूप में हुई है और उसने ‘फेसबुक’ चैनल ‘रियल टॉक क्लिप्स’ पर ‘गोवा का भूतिया हवाई अड्डा’ शीर्षक से एक वीडियो कथित तौर पर अपलोड किया था।

पुलिस ने बताया कि चैनल के प्रचार के इरादे से बनाये गये वीडियो क्लिप में हवाई अड्डे के बारे में कथित तौर पर ‘झूठे, दुर्भावनापूर्ण और अंधविश्वासी आरोप’ लगाए गए थे, जिनसे लोगों में भय और चिंता हो सकती थी।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी की मदद से वशिष्ठ को दिल्ली के द्वारका इलाके से पकड़ा और उसे गोवा लाकर मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article