क्राइम

Online निवेश और पार्ट-टाइम जॉब ठगी मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई; 4 राज्यों में 15 ठिकानों पर छापे

शुरुआत में लोगों से छोटी रकम निवेश करवाई जाती थी और उन्हें नकली मुनाफा दिखाकर भरोसा दिलाया जाता था। इसके बाद उनसे बड़ी रकम निवेश करवा ली जाती थी।

Image

सीबीआई (फाइल फोटो)

Photo : PTI

ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम जॉब (Part Time Job) के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह (International Gang) के खिलाफ CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने गुरुवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में कुल 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। CBI के मुताबिक यह गिरोह सोशल मीडिया, मोबाइल ऐप और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ऑनलाइन निवेश और पार्ट-टाइम नौकरी का लालच देता था।

शुरुआत में लोगों से छोटी रकम निवेश करवाई जाती थी और उन्हें नकली मुनाफा दिखाकर भरोसा दिलाया जाता था। इसके बाद उनसे बड़ी रकम निवेश करवा ली जाती थी।

ठगी की रकम कई फर्जी बैंक खातों के जरिए घुमाई जाती थी

जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कई फर्जी बैंक खातों के जरिए घुमाई जाती थी और फिर विदेशी फिनटेक प्लेटफॉर्म, खासकर दुबई स्थित “Pyypl” के जरिए विदेशों में निकाल ली जाती थी। कई मामलों में यह पैसा क्रिप्टोकरेंसी में भी बदला गया।

900 करोड़ रुपये की रकम अलग-अलग शेल कंपनियों और खातों के जरिए बाहर भेजी

CBI की जांच में दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के बिजवासन गांव का चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक कुमार शर्मा इस पूरे नेटवर्क का सरगना बताया गया है।

एजेंसी के मुताबिक इस गिरोह ने पिछले एक साल में करीब 900 करोड़ रुपये की रकम अलग-अलग शेल कंपनियों और खातों के जरिए बाहर भेजी।

छापेमारी के दौरान CBI को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले

छापेमारी के दौरान CBI को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं। यह भी पता चला है कि कई लोगों को धोखे से शेल कंपनियों का डायरेक्टर बना दिया गया था।CBI ने मामले में अशोक शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हो सकते हैं, की तलाश जारी है। एजेंसी ठगी की रकम को ट्रेस कर फ्रीज करने की भी कोशिश कर रही है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article