क्राइम

Crime : बहन ने किया प्रेम विवाह, भाई से नहीं हुआ बर्दाश्त; तलवार से जीजा को काट डाला

उत्तर प्रदेश के अमेठी में बहन के प्रेम विवाह कर लेने पर साले ने जीजा की तलवार से काटकर हत्या कर दी। इस मामले में दो गिरफ्तार किए गए हैं।

Image

अमेठी में बहन के प्रेम विवाह कर लेने पर जीजा की हत्या कर दी गयी

अमेठी : जिले के शुकुल बाजार इलाके में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके साले और उसके (साले के) साथी ने कथित तौर पर तलवार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सरवनन टी ने कहा कि शुकुल बाजार के रहमतगढ़ के शाहिद का शव 24 फरवरी को शहर के पास एक नाले के पास से बरामद किया गया था, उसपर तेज धार वाले हथियार से वार किया गया था। एसपी ने कहा कि शव बरामद होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया और शाहिद के साले लोहांगी निवासी सुहैल एवं उसके सहयोगी मवैया रहमतगढ़ के अभिषेक पाल को गिरफ्तार कर लिया।’

शाहिद से प्रेम विवाह का विरोध करता था भाई

पुलिस के मुताबिक, सुहैल अपनी बहन के शाहिद से प्रेम विवाह का विरोध करता था। सरवनन ने कहा कि 24 फरवरी की रात को आरोपी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर शाहिद पर तलवार से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शस्त्र अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया है।

मशहूर टेंट व्यवसायी शरीफ का बेटा था शाहिद

शाहिद शुकुल बाजार इलाके के मशहूर टेंट व्यवसायी शरीफ का बेटा था। परिजनों के मुताबिक शाहिद सोमवार शाम घर से निकला था लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला । अगली सुबह उसका खून से लथपथ शव एक नाले के पास मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने कहा कि तमाम सबूतों के आधार पर मामले की जांच जारी है। फिलहाल हत्या में शामिल होने पर लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article