क्राइम

एमपी के दमोह में फसल कटाई के विवाद ने लिया खौफनाक रूप; छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के खमरिया गांव में फसल कटाई के ठेके को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना गंभीर हुआ कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर गोली चला दी। घटना में बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई जबकि उनका बेटा घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

फसल कटाई के विवाद में भाई ने बड़े भाई को गोली मारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Damoh Brother Killing Incident: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में फसल कटाई के ठेके को लेकर हुए विवाद में एक छोटे भाई ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना फतेहपुर चौकी क्षेत्र के खमरिया गांव में सोमवार सुबह हुई। घटना के तुरंत बाद आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसडीओपी प्रिया सिंधी के अनुसार, मृतक बिहारी पटेल (60) ने गांव के सुख सिंह की उड़द फसल कटाई का ठेका कम दाम पर ले लिया था, जिससे दोनों भाइयों के बीच रविवार रात को विवाद हुआ था। हालांकि, रात में मामला शांत हो गया था, लेकिन सोमवार सुबह छोटे भाई वीरन उर्फ रघुवीर पटेल ने फसल कटाई करने जा रहे बिहारी पटेल पर गोली चला दी।

इस गोलीबारी में मृतक के बेटे प्रकाश पटेल को भी चोट आई। घायल दोनों को परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बिहारी पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिस्तौल छीनी और उसे एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article