क्राइम

बिहार के मंत्री संतोष सिंह का दावा, मुझे लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी भरी कॉल

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा, आज मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई...कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया। उसने 30 लाख रुपये की मांग की।

Image

बिहार के मंत्री को धमकी

Photo : ANI

Bihar Minister Receives Threat Calls: बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्हें एक व्यक्ति से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताया है। मंत्री ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई।

मंत्री ने कहा, आज मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई...कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया। उसने 30 लाख रुपये की मांग की। कुछ देर बाद उसने फिर फोन किया...मुझे बाबा सिद्दीकी की याद दिलाते हुए मुझे भी उसी तरह जान से मारने की धमकी दी। मैंने पैसे का भुगतान नहीं किया।

फोन करने वाले ने मंत्री को यह भी बताया कि पैसे कैसे भेजने हैं। मंत्री ने कहा, मैंने तुरंत डीजीपी को सूचित किया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं है और कोई राजनीतिक दुश्मन नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा, इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article