Bahraich Husband Murder Case: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस के अनुसार, महिला का प्रेमी उससे 10 साल छोटा है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर कलां गांव के निवासी जाकिर अली की 10 साल पहले हसीना से शादी हुई थी।
दंपति के छह बच्चे हैं और हसीना की उम्र 30 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह जाकिर (35) का शव उनके घर के बरामदे में, टिन शेड के नीचे पाया गया। हसीना ने पुलिस को बताया कि उसके पति की हत्या उनके चाचा आसिफ अली और रिश्तेदार रोजन अली व नफीस ने पैतृक जमीन के विवाद के कारण की। पुलिस ने हसीना की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद हत्या का सच सामने आया।
20 वर्षीय युवक के साथ प्रेम संबंध
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पारिस्थितिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों तथा मुखबिर की सूचनाओं से पता चला कि हसीना का अपने ही गांव के 20 वर्षीय युवक अब्दुल सलाम के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर जाकिर की हत्या की योजना बनाई और अंजाम दिया। तिवारी ने बताया कि हसीना और सलाम को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
इस तरह से दिया वारदात को अंजाम
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि हसीना और अब्दुल सलाम का लगभग दो साल से प्रेम संबंध था और उन्होंने जाकिर की हत्या की योजना बनाई थी। तिवारी ने बताया कि साजिश के तहत 24 अक्टूबर की रात, जब जाकिर सो रहा था, हसीना ने सलाम को घर बुलाया और दोनों ने मिलकर जाकिर का गला दुपट्टे से घोंटकर काट दिया। इसके बाद शव को बरामदे में ले जाकर चाकू से गला काटा गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, दुपट्टा, आरोपियों के खून से सने कपड़े और उनके मोबाइल फोन जब्त किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
(इनपुट - भाषा)
