क्राइम

चाचा के सामने महिला को खींच ले गए दरिंदे, आधी रात तक किया गैंगरेप; CCTV ने खोली पोल

हरियाणा के बहरादुरगढ़ में यूपी की रहने वाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वह अपने चाचा के साथ नौकरी की तलाश में क्षेत्र में आई थी।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

बहरादुरगढ़ में 12 जनवरी 2026 की रात एक सतहनीय घटना सामने आई है, जिसमें एक 42 वर्षीय महिला के साथ पाँच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने का आरोप है। घटना दिल्ली मेट्रो ग्रीन लाइन के पंडित श्रीराम शर्मा स्टेशन (Green Line Station) के पास स्थित एक सुनसान ढाबे पर हुई। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वह अपने चाचा के साथ नौकरी की तलाश में क्षेत्र में आई थी। आरोप है कि वे दोनों बस से पंडित श्रीराम शर्मा स्टेशन पर उतरे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया और महिला को खींच ले गए। आरोपियों ने उसे ढाबे की ओर ले जाकर रात 2:30 बजे पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

CCTV से सामने आई वारदात

वारदात के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ केवल चोरी हुई थी और दुष्कर्म की बात स्वीकार नहीं की, लेकिन ढाबे के सीसीटीवी फुटेज (CCTV) ने घटना की स्पष्ट जानकारी मिली। इस फुटेज से और आगे की जांच से पुलिस को मामला गंभीर दुष्कर्म का होने का तथ्य मिला।

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कई जांच टीम गठित की। आरोपियों की पहचान करने में UPI लेनदेन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का उपयोग किया गया। फिलहाल, पुलिस की जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो बहरादुरगढ़ में रहते हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस अब तक पांचवां आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। बहरादुरगढ़ पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article