क्राइम

Badaun Murder: बदायूं में हालात तनावपूर्ण, पुलिस की भारी तैनाती, उस्तरे से 2 बच्चों की हत्या करने वाला आरोपी ढेर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2024, 12:42 PM IST

Badaun murder Case: पीड़ित विनोद कुमार की पत्नी बाबा कॉलोनी में अपने घर में ही ब्यूटी पॉर्लर चलाती हैं। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली थीं। आरोपी सादिक पीड़ित विनोद के घर के सामने अपना सैलून चलाता था।

Badaun murder : उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की बेरहमी से हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी सादिक को घटना के चार घंटे बाद ही मुठभेड़ में ढेर कर दिया लेकिन इलाके के लोगों में दिल दहलाने वाली इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। घटना के बाद लोगों ने आरोपी की दुकान में आग भी लगा दी। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि बाबा कॉलोनी में आरोपी सादिक पीड़ित परिवार के घर के सामने अपना सैलून चलाता था और इस बात को लेकर पीड़ित परिवार के साथ उसका अक्सर विवाद होता था। हालांकि, सादिक ने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की इसकी वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।

पीड़ित के घर के सामने सैलून चलाता था आरोपी

पीड़ित विनोद कुमार की पत्नी बाबा कॉलोनी में अपने घर में ही ब्यूटी पॉर्लर चलाती हैं। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली थीं। आरोपी सादिक पीड़ित विनोद के घर के सामने अपना सैलून चलाता था। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर विनोद के परिवार का अक्सर सादिक से विवाद होता था। मंगलवार शाम सादिक विनोद के घर गया। वह अपने साथ उस्तरा भी लेकर गया था। दूसरी मंजिल पर उसने विनोद के बेटे आयुष, पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला कर दिया। सादिक जिस समय बच्चों पर हमला कर रहा था उस समय विनोद की पत्नी संगीता नीचे पार्लर में थी। चीख-पुकार मचने पर लोग दूसरी मंजिल पर पहुंचे लेकिन तब तक साजिद मौके से फरार हो गया था।

एनकाउंटर में मारा गया सादिक

घटना के बारे में आईजी बरेली राकेश कुमार ने बताया कि मौके से सादिक के फरार हो जाने के बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। वह शेखूपुर जंगल की तरफ जाता दिखाई दिया। स्थानीय पुलिस ने जब उसका घेराव किया तो उसने फायरिंग कर वहां से भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। इस फायरिंग में वह घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article