क्राइम

Punjab: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग को देने वाले थे अंजाम

Punjab: पंजाब पुलिस ने खुफिया सूचना आधारित अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के समर्थन प्राप्त आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आतंकियों से 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। आरोपियों के खिलाफ अमृतसर एसएसओसी द्वारा यूएपीए और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Image

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो आतंकियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Photo : Twitter

Punjab: पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि उन्होंने एक खुफिया सूचना आधारित अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के समर्थन प्राप्त आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और किसी लक्षित हत्या के षड्यंत्र को विफल कर दिया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर की गई एक पोस्ट में बताया कि इस आतंकी मॉड्यूल का संचालन अमेरिका में बैठा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियान करता था। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी है। इसके अलावा शमशेर सिंह उर्फ शेरा भी उसका सहयोगी है जो फिलहाल आर्मेनिया में है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हैप्पी पासियान रिंदा और शमशेर के साथ मिलकर राज्य में युवाओं को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाते थे और उन्हें कट्टरपंथी बनाते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC) में आरोपियों के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article