जमीन विवाद में महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट, जेसीबी से भी हमला, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2021, 04:41 PM IST

राजस्थान के बाड़मेर में बायतु इलाके में एक परिवार में जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जमीन विवाद में महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट, जेसीबी से भी हमला, देखें VIDEO

बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र के बायतु मुख्यालय पर एक महिला के साथ और उसके परिवार पर में दो महिलाओं व कुछ लोगों द्वारा हमला करने और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हम आपको बताते चलें कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बायतु मुख्यालय पर भूखंड विवाद को लेकर एक पक्ष ने इस महिला के कब्जा शुदा जमीन पर जेसीबी चलाना शुरू कर दिया। 

जिसका विरोध करने के बाद 2 महिलाओं ने एक महिला पर हमला कर दिया और कई लोग वहां पर मूकदर्शक बने नजर आए महिला के साथ में मारपीट करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से बायतु थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  लेकिन अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

वहीं महिला पर जेसीबी से भी हमला करने का वीडियो सामने आ रहा है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन जिस तरह से थाने से चंद दूरी पर यह घटना हुए है ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशाना जरूर खड़ा होता है।

End of Article