Shocking: बिहार में पत्नी ने 'आमलेट' बनाने से किया इंकार तो पति ने हत्या कर डेड बॉडी को छत के हुक से लटकाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 11:43 AM IST

Bihar crime news: राम विनय के बयान के आधार पर सीतामढ़ी पुलिस ने उसके बेटे अजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है ये घटना सहियारा थाना क्षेत्र के बेलही जय राम गांव की है।

Shocking: बिहार में पत्नी ने 'आमलेट' बनाने से किया इंकार तो पति ने हत्या कर डेड बॉडी को छत के हुक से लटकाया

Sitamarhi wife murder due to omelette: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला घोंट (Wife Murder) कर उसके शरीर को छत के हुक से लटका दिया।दरअसल, शख्स ने अपनी पत्नी से आमलेट बनाने के लिए कहा लेकिन जब उसने आमलेट (omelette) बनाने से इनकार कर दिया, तब उसने इस घिनोने अपराध को अंजाम दिया।आरोपी की पहचान सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर राम विनय सिंह के बेटे अजीत सिंह के रूप में हुई है।

आरोपी फिलहाल फरार है, राम विनय सिंह ने कहा, "मेरा बेटा शराबी है। वह गुरुवार शाम को शराब के नशे में घर आया था। उसने बाजार से अंडे भी खरीदे थे।

हालांकि, जब उसने अपनी पत्नी नीतू सिंह से आमलेट बनाने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। उसने कहा कि गुरुवार को रसोई में मांसाहारी भोजन नहीं बनाया जा सकता है। इसके कारण आपस में कहासुनी हो गई।"

पत्नी नीतू उसकी शराब पीने की आदत से नाराज थी

उसने पहले भी उसके शराब पीने का विरोध किया और गुरुवार को भी ऐसा ही किया। इससे अजीत को गुस्सा आ गया। उसने पहले बेडरूम के अंदर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की फिर उसका गला घोंट कर फांसी पर लटका दिया। कुछ देर बाद जब नीतू ने चिल्लाना बंद किया तो मुझे लगा कि वे कमरे के अंदर शांत हो गए हैं। लेकिन कुछ देर बाद अजीत कमरे से बाहर आया और वहां से भाग गया।

उन्होंने कहा, 'जब मैं कमरे में पहुंचा, तो वह छत के हुक से लटकी हुई थी।' इस मामले के जांच अधिकारी एचएस कुमार ने कहा, 'हमने पीड़िता के ससुर के बयान के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी अब फरार है।'
 

End of Article