UP Rape: यूपी के एटा में 3 महीने की मासूम संग 17 साल के लड़के ने किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2021, 09:53 PM IST

Baby Girl Rape Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत 17 वर्षीय लड़के ने तीन महीने की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

UP Rape: यूपी के एटा में 3 महीने की मासूम संग 17 साल के लड़के ने किया रेप

नई दिल्ली: यूपी के एटा से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां एक महीने की लड़की के साथ रेप का घटना हुई है, बताया जा रहा है कि इस घटना का आरोपी 17 साल का एक लड़का है। लड़के ने कथित तौर पर बच्ची के साथ उस वक्त बलात्कार किया जब उसकी मां भैंस बांधने गई हुई थी।

जब महिला वापस आई तो उसने देखा कि उसकी बेटी रो रही है, जबकि वो लड़का उसे शांत करने का प्रयास कर रहा था।मौके से निकलने से पहले लड़के ने कहा कि बच्ची ने शौच किया है लेकिन बाद में मां ने पाया कि बच्ची के गुप्तांग से खून बह रहा था। उसने महसूस किया कि क्या हुआ था, बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं।

दिल्ली में भी एक मासूम संग रेप और हत्या की दर्दनाक घटना आई थी सामने

ये घटना दिल्ली के ओल्ड नंगल एरिया में दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली नौ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार, हत्या और उसके परिवार की सहमति के बिना उसका अंतिम संस्कार करने के कुछ दिनों बाद यह मामला सामने आया है इस अपराध से देश भर में आक्रोश फैल गया है। इस मामले में एक पुजारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्रासंगिक आरोप भी लगाए गए हैं। एक अन्य घटना में, बिहार के सीवान जिले के पचरुखी थाने की सीमा के भीतर एक गांव में एक साढ़े पांच साल की बच्ची का उसके पिता के ममेरे भाई ने कथित तौर पर अपहरण, बलात्कार और गला घोंटकर हत्या कर दी।
 

End of Article