UP: बदनामी की वजह के 16 वर्षीय दलित प्रेग्नेंट लड़की की हत्या, बाप और भाई ने मिलकर बेरहमी से ली जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2020, 07:03 AM IST

16 साल की दलित लड़की की उसके बाप और भाई ने मिलकर हत्या कर दी। मामला यूपी के शाहजहांपुर जिले के एक गांव का है।

UP: बदनामी की वजह के 16 वर्षीय दलित प्रेग्नेंट लड़की की हत्या, बाप और भाई ने मिलकर बेरहमी से ली जान
Photo Credit: Representative Image

बरेली  : यूपी के शाहजहांपुर जिले के एक गांव मं 16 वर्षीय दलित लड़की की हत्या किए जाने का मामला सामने आ रहा है। उसके पिता और उसके बड़े भाई ने ही मिलकर लड़की की हत्या की। दरअसल लड़की प्रेग्नेंट थी जिसे लेकर उसके पिता और उसका बड़ा भाई परिवार की बदनामी समझकर पहले तो उसे खूब मारा और फिर उसकी जान ले ली। 

पुलिस के मुताबिक बिना शादी के उसकी प्रेग्नेंसी की खबर पूरे गांव में फैल गई थी जिसके कारण उसके परिवार को बदनामी हो रही थी। इसी कारण से पिता और भाई ने मिलकर उसे बेरहमी से मारा फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को नदी के किनारे फेंक दिया। 

शाहजहांपुर एसएसपी एस आनंद ने बताया कि पिता ने अपनी बेची की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि बदनामी की वजह से उसने बेटी की हत्या की है क्योंकि वह प्रेग्नेंट थी। लोग उसका सरेआम अपमान करने लगे थे। इस वारदात में उसका बड़ा बेटा भी शामिल था। उन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां और अन्य रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है लेकिन इस हत्या में और किस का हाथ होने की बात सामने नहीं आ रही है। जानकारी के मुताबिक उसके साथ रेप हुआ था लेकिन उसने तब तक किसी को ये बात नहीं बताई जब तक कि उसकी प्रेग्नेंसी सबके सामने ना आ गई।

उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था और शांत शांत रहने लगी थी। उसने मरते दम तक आरोपी के नाम का भी खुलासा नहीं किया। पुलिस अब उस आरोपी का अपने स्तर से तलाश कर रही है।

लड़की का शव मंगलवार को बरामद किया गया। वह 23 सितंबर से ही लापता थी लेकिन परिवार की तरप से कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई थी। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन भाई लापता बताया जा रहा है।

End of Article