CM योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच, इस लेडी डॉन का नाम आ रहा सामने!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 08:49 PM IST

Threats to CM Yogi Aditya Nath: धमकी भरे इस ट्वीट्स में यह भी लिखा है कि योगी आदित्यनाथ सूरज नहीं देख पाएंगे, पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है।

CM योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच, इस लेडी डॉन का नाम आ रहा सामने!

CM Yogi Aditya Nath News: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की गहमा-गहमी के बीच एक खबर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी (Threats to CM Yogi) दी गई है और वो भी एक तथाकथित लेडी डॉन (lady done) के नाम से, यूपी पुलिस इसे लेकर अलर्ट हो गई है और इसकी जांच की जा रही है।

ट्विटर पर लेडी डॉन (lady done) नाम के अकाउंट्स से ये धमकी भरा ट्वीट किया गया है बताते हैं कि इसमें लिखा गया है कि ओवैसी तो एक मोहरा है असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है।

lady done नाम के इस ट्विटर अकाउंट्स से यूपी पुलिस को भी टैग किया गया है, इसमे लिखा है कि अपनी टीम लगाओ, पुलिस के हरकत में आने के बाद इस नाम का ट्विटर हैंडल फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।

इस अकाउंट से यूपी पुलिस को भी टैग किया गया है

इसमें लिखा है कि अपनी टीम लगाओ दिल्ली मत देखो, योगी मारा जाएगा इसी में आगे ट्टिटर हैंडल से अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए लिखा गया है कि योगी आदित्यनाथ की जान खतरे में है वहीं हापुड़ पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी दी है।

End of Article