दुल्हन की विदाई के बाद ऐसा 'रोया' दूल्हा, कि सुहागरात की जगह हवालात में गुजारनी पड़ी रात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2021, 02:43 PM IST

Muzaffarnagar news: यूपी के नोएडा (Noida) के रहने वाले एक युवक मुजफ्फरनगर से शादी कर लौट रहा था और घर भी नहीं पहुंचा था कि पुलिस आधे रास्ते से ही उसे गिरफ्तार कर ले गई।

दुल्हन की विदाई के बाद ऐसा 'रोया' दूल्हा, कि सुहागरात की जगह हवालात में गुजारनी पड़ी रात

मुजफ्फरनगर:  एक शख्स जिसने अपनी शादी को लेकर कई सपने संजोए थे और धूमधाम से शादी भी संपन्न हो गई लेकिन जैसे ही दुल्हन को लेकर वापस अपने घर आ रहा था वैसे ही हवालात में पहुंच गया।  मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा और मुजफ्फरनगर और नोएडा से जुड़ा है। नोएडा के रहने वाले आलोक शुक्ला मूल रूप से यूपी के औरेया के रहने वाले हैं।  आलोक की शादी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में रहने वाली युवती से हुई और वह अपनी दुल्हन के साथ लौट रहे थे लेकिन सुहागरात के दिन आलोक को पुलिस थाने में रात बितानी पड़ी।

मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट

आलोक पर ऑनलाइन ठगी का आरोप हैं जिसके बाद मुंबई पुलिस आलोक यानि दूल्हे को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। खबर के मुताबिक नोएडा में अपने परिवार के रहने वाले आलोक ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का ऑफिस खोल रखा है। आलोक की शादी  मुजफ्फरनगर के गांव सठेड़ी में तय हुई थी और वह बारात लेकर सठेड़ी पहुंचा तथा सारी रस्में पूरी हुई तो अगले दिन विदाई  की रस्म हुई। जैसे ही विदाई हुई तो दुल्हन फूट- फूटकर रोने लगी।

विदा हुई ही थी बारात
इसके बाद आलोक के परिजनों तथा दुल्हन के परिजनों ने जैसे- तैसे दुल्हन को गाड़ी में बैठाकर विदा किया। बारात अभी घर से कुछ ही दूर पहुंची थी कि गांव के बाह पुलिस ने बारात के साथ- साथ दूल्हा- दुल्हन की कार को रोक लिया और इसके बाद आलोक को तुरंत अरेस्ट कर लिया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता पुलिस आलोक को लेकर वहां से निकल गई। पुलिस के मुताबिक, आलोक के खिलाफ कई लोगों ने धोखाधड़ी और पैसे ऐंठने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

बगैर दूल्हे के ससुराल पहुंच दुल्हन

दूल्हे को पुलिस को ले जाने के बाद बाराती दुल्हन को लेकर नोएडा चले गए। पुलिस की मानें तो आलोक पहले विदेश में रहता था और वहां से लौटने के बाद उसने नोएडा में ऑनलाइन पासपोर्ट प्रोवाइडिंग सर्विस शुरू की। इसकी दौरान उसके खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हो गया। मुंबई पुलिस इससे पहले आलोक की गिरफ्तारी के लिए नोएडा में दबिश दे चुकी थी लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था।

End of Article