Uttar Pradesh: चित्रकूट में नाबालिग लड़की से रेप, हत्या भी की, मायावती ने की सख्त कार्रवाई की मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 11:19 PM IST

Chitrakoot Rape and Murder: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की हत्या भी की गई। BSP चीफ मायावती ने ट्वीट कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Uttar Pradesh: चित्रकूट में नाबालिग लड़की से रेप, हत्या भी की, मायावती ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बहुजन समाज पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया कि यूपी में चित्रकूट जिले के औदहा ग्राम निवासी की नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार व उसके बाद उसकी मौत की घटना अति-दुःखद व शर्मनाक, जिस जघन्य अपराध के लिए नामजद दोषियों के विरुद्ध सरकार द्वारा तत्काल सख्त कार्रवाई बहुत जरूरी।

एक और ट्वीट में उन्होंने कहा कि केवल बलात्कार की दरिंदगी के आरोपी ही नहीं बल्कि जिन्होंने इस जघन्य अपराध को पुलिस में रिर्पोट करने व पीड़िता का समय पर समुचित इलाज कराने से भी रोका, उन षडयंत्रकारी आपराधिक तत्वों के खिलाफ भी तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, बीएसपी की यह मांग। 

चित्रकूट एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि हमें चित्रकूट के औदहा में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार और हत्या की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जांच चालू है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

End of Article