राजस्थान: पुलिस की गिरफ्त में गैंग, दुष्कर्म कर बनाते थे वीडियो, करते थे लूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 09:21 PM IST

राजस्थान के धरियावद में उस गैंग के 5 लोग पुलिस की गिरफ्त में आए हैं, जो सुनसान जगहों पर महिलाओं से गैंग रेप कर उनका वीडियो बनाते थे। ये गैंग लूट भी करता था।

राजस्थान: पुलिस की गिरफ्त में गैंग, दुष्कर्म कर बनाते थे वीडियो, करते थे लूट

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में सुनसान जगहों से गुजरने वाली महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाली गैंग पुलिस की गिरफ्त में आ गई है। लूट की योजना बनाते 5 बदमाश पकड़े गए। उनके मोबाइल ने राज खोल दिया। मोबाइल में 
कुछ दिन पहले हुए रेप के घटनाक्रम का वीडियो मिला। 

17 जनवरी को एक युवती ने रेप का ऐसा ही मामला दर्ज करवाया था। उससे पहले 22 दिसंबर की रात युवती के साथियों के साथ मारपीट कर इन्हीं बदमाशों ने लूट की थी और युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद वीडियो भी बनाया और घटना के बारे में बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। 

रात 2 बजे बदमाशों ने किशोरी को मुनिया रोड पर फेंक दिया था। गिरफ्तार किए गए इन पांच आरोपियों में से कुछ उस वीडियो में भी नजर आ रहे हैं। आरोपी मध्यम वर्गीय परिवारों से हैं। जब भी इनका मन करता था ये अंधेरा देख वारदात को अंजाम कर देते थे। पहले लूट करते और फिर गैंगरेप कर वीडियो बनाते थे। आरोपियों से दो बाइक, तलवार, चाकू, रस्सी, मिर्च पाउडर, सरिया और डंडे बरामद हुए हैं। एसपी ने कहा कि वीडियो की फॉरेंसिक जांच करा रहे हैं। अन्य वारदातों के भी खुलासा होने की उम्मीद है।

End of Article