दुल्हन ने बताई आपबीती, सास ने चार बेटों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2021, 12:17 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी सास ने अपनी बहू को जबरन अपने चार बेटों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

दुल्हन ने बताई आपबीती, सास ने चार बेटों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक नई नवेली दुल्हन को शादी के बाद जो अत्याचार सहने पड़े वो चौंकाने वाले हैं। दुल्हन ने आरोप लगाया है कि शादी के लिए पहले छोटा भाई दिखाया लेकिन बाद में शादी उस बड़े भाई से करवा दी गई जिसे नशे की लत है। लोकलाज की डर से दुल्हन और उसके परिवार ने ये बात किसी से साझा नहीं की। लेकिन हद तो तब हो गई जब सास ने ऐसे अत्याचार करने शुरू कर दिए जिनकी कल्पना कोई कर भी नही सकता है।

सास करती थी मजबूर

बहू के मुताबिक शादी के बार सास ने उसे अपने चारों बेटों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब उसने पति के अलावा किसी और से संबंध बनाने से इंकार किया तो बहू के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर चारों बेटों के साथ बारी-बारी से संबंध बनान के लिए मजबूर किया जाता रहा। किसी तरह दुल्हन अपनी जान बचाकर मायके भाग आई है।

मारपीट

दुल्हन ने जो आरोप लगाए हैं उसके मुताबिक, उसके दो जेठ शादीशुदा है जबकि एक छोटा देवर है। सास बारी-बारी से उसे सबके कमरों में भेजती थी और संबंध बनाने के लिए मजबूर करती ती। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। दुल्हन ने बताया कि एक बार तो इस कदर मारपीट की गई कि सारे कपड़े तक फाड़ दिए गए और फिर ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी तांकि वो बाइक कर खरीद सकें।

फिलहाल गाजियाबाद के सिहानी गेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस गंभीरता के साथ इसकी जांच में जुट गई है। दुल्हन की शिकायत के बाद सिहानी गेट पुलिस स्टेशन में महिला के पति और सास समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

End of Article