Meerut: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वालों को लेकर बड़ा खुलासा, पुलिस ऑफिसर भी हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2021, 09:33 AM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut News) शहर में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले आरोपी को लेकर कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिन्हें जानकर पिलिस ऑफिसर भी हैरान हैं।

Meerut: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वालों को लेकर बड़ा खुलासा, पुलिस ऑफिसर भी हैरान

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सदर बाजार में में महिलाओं और लड़कियों के कपड़े चोरी करने के दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। सीसीटीवी में आरोपियों की हरकत कैद होने के बाद इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताई थी। पुलिस ने इस मामले में तेजी से जांच करते हुए दोनों आरोपी रोमिन पुत्र फहीम अब्बासी और उसके साथी अक्कास पुत्र आशीक अली को भी गिरफ्तार कर लिया। 

बुरी नियत से चुराते थे अंडरगारमेंट्स

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के पास से महिलाओं के कई अंडरगारमेंट्स मिले जो बुरी नियत से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिलाओं के कपड़े चोरी करने के बाद वह उनको सूंघते थे और गंदा काम करते थे। दोनों इससे पहले भी इस तरह की हरकत कई बार कर चुके थे। आरोपियों की विकृत मानसिकता भरी इस हरकत को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

वायरल हुआ था वीडियो

खबर के मुताबिक आरोपियों का टारगेट होता था घर के बाहर कपड़े सुखाने वाले लोग। आरोपी घर के बाहर कपड़े सुखाने वाली महिलाओं की तलाश करते थे और मौका पाकर उनके अंडरगारमेंट्स चुरा लेते थे। अभी तक इस तरह की दो दर्जन से ज्यादा वारदात को वो अंजाम दे चुके थे। वीडियो वायरल होने के बाद महिलाओं में इस कदर दहशत फैली थी कि उन्होंने घर के बाहर कपड़े डालना तक बंद कर दिया था

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को पता चला कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हुए हैं और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। 

End of Article