Amritsar Crime News: अमृतसर में दुबई से लौटे शख्स की परिवार के सामने हत्या, बाइक सवार लुटेरों ने मारी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 07:36 AM IST

Amritsar Crime News: पंजाब के अमृतसर में नकाबपोश बंदूकधारियों ने रविवार को दुबई से लौटे एक 35 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले 24 घंटे में अमृतसर शहर में गोली मारकर हत्या करने वाली ये दूसरी घटना है। 

Amritsar Crime News: अमृतसर में दुबई से लौटे शख्स की परिवार के सामने हत्या, बाइक सवार लुटेरों ने मारी गोली
Photo Credit: ANI

Amritsar Crime News: हाल ही में दुबई से लौटे एक 35 साल के शख्स की रविवार को अमृतसर में उसकी पत्नी और दो बच्चों के सामने नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले पर पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान अमृतसर शहर के छेहरता इलाके के हरिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो दुबई में काम करता था और पांच दिन पहले ही घर लौटा था। पुलिस के मुताबिक हरिंदर सिंह जब दुबई से लौटने के बाद पहली बार अपने परिवार के साथ बाइक से स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने जा रहे थे, इसी दौरान कुछ नकाबपोश बाइक सवारों ने लूटने के इरादे से उनको रोक लिया।

दुबई से लौटे शख्स की अमृतसर में हत्या

कई सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने हरिंदर और उसके परिवार के घर से निकलने के तुरंत बाद उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। हरिंदर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि जब हमलावरों ने कीमती सामान छीनने की कोशिश की, तो हरिंदर ने इसका विरोध किया और हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान बदमाशों ने हरिंदर पर गोलियां चला दीं, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

वहीं अस्पताल ले जाते समय हरिंदर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में स्नैचिंग समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। पिछले 24 घंटे में अमृतसर शहर में गोली मारकर हत्या करने वाली ये दूसरी घटना है। 

End of Article