Pune: टेक्निकल स्‍पेशलिस्‍ट ने की अपनी पत्नी की हत्या, हुआ गिरफ्तार, पूछताछ में पता चला यह कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 08:44 PM IST

Pune Crime: पुणे में एक टेक्निकल एक्‍सपर्ट ने अपनी पत्‍नी की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच शराब पीने को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी पति अपनी पत्‍नी को पीटने लगा। आरोपी पति और पत्‍नी दोनों उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

Pune: टेक्निकल स्‍पेशलिस्‍ट ने की अपनी पत्नी की हत्या, हुआ गिरफ्तार, पूछताछ में पता चला यह कारण
Photo Credit: Representative Image

Pune Crime: पुणे में एक टेक्निकल एक्‍सपर्ट ने पीट-पीट कर अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी। आरोपी पति और पत्‍नी दोनों उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। इस मामले में मृतक महिला के पिता द्वारा मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद हिंजवडी पुलिस ने आरोपी टेक्निकल एक्‍सपर्ट पति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हिंजेवाड़ी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और इस मामले के जांच अधिकारी महेंद्र गढ़वे ने बताया कि, आरोपी शिवम पचौरी उर्फ भारद्वाज ​​(32) और उसकी पत्नी अवंतिका (30) हिंजवडी के पास स्थित मान गांव के एक फ्लैट में रहते थे।

ये दोनों पिछले साल ही उत्तर प्रदेश से यहां रहने के लिए आए थे। पुलिस ने बताया कि, भारद्वाज देर रात शराब के नशे में घर लौटे तो अवंतिका ने इसका विरोध किया। जिससे नाराज होकर भारद्वाज ने अपनी पत्‍नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पत्‍नी को तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई

जांच अधिकारी महेंद्र गढ़वे ने बताया कि, प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि, आरोपी भारद्वाज ने अपनी पत्‍नी को लात और घूसे से पीटना शुरू किया। मृतका अपने पति से बचने के लिए घर में इधर-उधर भागती रही और आरोपी दौड़ा-दौड़ा कर पीटता रहा। आरोपी ने अपनी पत्‍नी को तब तक पीटा, जब तक वो बेहोश नहीं हो गई। इस मारपीट से अवंतिका को गंभीर तौर पर अंदरूनी और बाहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद बेहोश अवंतिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, इस दंपत्ति की एक तीन साल की छोटी बेटी भी है। पुलिसकर्मियों ने उसकी देखभाल तब तक की जब तक उसके नाना और परिवार के अन्य सदस्य पुणे नहीं पहुंच गए। मृतका के पिता ने अपने आरोपी दमाद के खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज कराया। है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटना की जानकारी ली जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!